Bahraich:- पुलिस मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश घायल
बहराइच के महसी में क्राइम ब्रांच स्वॉट और रामगांव पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर फिरोज के बाएं पैर में गोली लगी है। उसका साथी मुल्कराज फरार हो गया।
एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर टीम भकला गोपालपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने पर उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में फिरोज घायल हुआ। उसके पास से ₹2040 नकद, सोने के झाले, दो मोबाइल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए।
फिरोज थाना बौंडी का हिस्ट्रीशीटर है और दर्जनों चोरी के मामलों में वांछित था। 25 जून को बौंडी में हुई मुठभेड़ में उसका साथी असलम पकड़ा गया था। घायल को अस्पताल भेजा गया है। फरार मुल्कराज की तलाश जारी है। मौके पर एसपी समेत आला अधिकारी मौजूद रहे।
#fblifestylechallenge #anupamajaswal #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallenge #bahraichup40 #facbookreels #bahraichwaale #bahraichsadar #instagramreels #dailyreels #BahraichPolice #CMYogi #YogiAdityanath #yogi #bahraininstagram #DMBahraich #yogisyogachallenge #upsidco #pmuartist
#anupamajaswal #yogisyogachallenge #fblifestylechallenge #bahraichup40 #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallenge #facbookreels #bahraichwaale #upsidco #pmuartistuk #bahraichsadar #dmbahraich #cmyogiadityanathji
Mahasi, Bahraich | Jun 28, 2026