किसानों के लिए खुशखबरी: आसान किस्तों में उपलब्ध छोटा ट्रैक्टर, कम खर्च में होगी आधुनिक खेती।
गिरिडीह के झारखंड धाम परसन स्थित राज बंसल एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में किसानों के लिए छोटा हाथ वाला ट्रैक्टर (पावर टिलर) आसान किस्तों में उपलब्ध है। कम ईंधन खर्च में यह मशीन जुताई समेत कई कृषि कार्यों को आसान बनाती है। संचालक सिकेंद्र वर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 से अब तक हजारों पावर टिलर बेचे जा चुके हैं और इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। #apnagiridihnews #GiridihNews #kisan #tractor