बिक्रमगंज: बिक्रमगंज के जमोढ़ी में 'सहयोग शिविर' में 28 आवेदन प्राप्त हुए, 30 दिनों में समस्याओं के समाधान का लक्ष्य
बिक्रमगंज प्रखंड के जमोढ़ी में मंगलवार को 11 बजे से 3 बजे तक आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए एक विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों से कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कुछ मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। जमोढ़ी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित इस शिविर में सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए।