प्रदेश के नव नियुक्त कर्मचारियों को परिवीक्षा अवधि में 70, 80 और 90 प्रतिशत वेतन देने की व्यवस्था के विरोध में कर्मचारी संगठनों ने भोपाल सहित प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। राजधानी भोपाल में कर्मचारी सतपुड़ा भवन के सामने एकत्रित हुए और नारेबाजी के बाद मंत्रालय पहुंचकर CM के नाम ज्ञापन सौंपा|