प्रखंड के सरभंगा पैक्स में मंगलवार को धान क्रय केंद्र का उद्घाटन मुखिया रिंकू देवी, पंचायत समिति सदस्य सरिता कुमारी, ग्राम प्रधान अशोक कुमार झा, पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मुखिया रिंकू देवी ने बताया कि समय पर धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने से क्षेत्र के छोटे व सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा।