कानपुर: कल्याणपुर निवासी वन दरोगा का रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, जन्मदिन के दिन ही हुई मौत
कल्याणपुर के सत्यम विहार में रहने वाले 32 वर्षीय वन दरोगा राजकुमार पांडे का शव शुक्रवार को वाराणसी में रेलवे ट्रैक किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शनिवार दोपहर 1 बजे परिजनों ने जानकारी दी की पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार पैतृक गांव गाजीपुर में किया जा रहा है।मृतक के मित्र मणिकांत शुक्ला ने बताया मृतक को पिता की जगह पर नौकरी मिली थी।