कानपुर: कोहना पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार किया, चेक बाउंसिंग मामले में न्यायालय ने जारी किया था गैर जमानती वारंट
कोहना थाने के पुलिस ने भाजपा नेता शिवम चंद्रा को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बताया शुक्रवार दोपहर 3:32 पर अभियुक्त को थाने में लाकर दाखिल किया गया।चेक बाउंसिंग के मामले में अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।पिछले कई काफी समय से अभियुक्त छिपता हुआ घूम रहा था। गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।