धमतरी: धमतरी में अस्पताल के सामने 19 साल के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के पोस्ट ऑफिस वार्ड निवासी शुभम यादव ने सिद्धिविनायक अस्पताल के सामने फांसी लगा लिया था। आज सोमवार की सुबह लोगों की इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।