आगर: जन अभियान परिषद ने आगर जिले में मनाया बावड़ी उत्सव, दिया जल संरक्षण का दिया संदेश
सोमवार की रात्रि 8 बजे मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत आगर जिले के सुसनेर, आगर, नलखेड़ा और बडौद विकासखंड में बावड़ी उत्सव मनाया गया। आगर में केवड़ा स्वामी, नलखेड़ा में किलोंना, सुसनेर में हरी नगर की बावड़ी में तथा बडौद नगर में प्राचीन बावड़ी का पूजन कर बावड़ी उत्सव मनाया गया। इस दौरान दीप जलाए गए और जल संरक्षण का संदेश दिया।