दरभा: जहां बंदूकें लहराती थीं, अब वहां लहलहाएंगी काजू, कॉफी और दालचीनी की फसलें
Darbha, Bastar | May 23, 2026 बस्तर की दरभा घाटी,कभी यहां नक्सल हिंसा की काली छाया थी। बंदूकें लहराती थीं। अब उसी जगह पर काजू, कॉफी, दालचीनी, लेमनग्रास और अश्वगंधा जैसी औषधीय फसलें लहलहाएंगी। दुर्ग के महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की ओर से बस्तर में प्रदेश का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पार्क स्थापित किया जा रहा है।