गभाना: महरावल और कलुवा स्टेशन के मध्य लाइन पर मिला वृद्ध का शव, शिनाख्त नहीं हो सकी
गभाना क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर महरावल और कलुवा स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक करीब 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।