रामपुर: भोरेया गांव में पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में मोहर्रम पर निकाला गया ताजिया और जुलूस
Rampur, Kaimur | Jul 6, 2025 रामपुर प्रखंड के भोरेया गांव में पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में मोहर्रम पर्व पर ताजिया व जुलूस निकाला गया है। आज रविवार को 5 बजे बेलाव अपर थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरोज आलम ने बताया कि जुलूस की शुरुआत स्थानीय इमामबाड़े से हुई। जुलूस के दौरान मजिस्ट्रेट व पुलिस जवान तैनात रहे। उन्होंने बताया कि आज मोहर्रम पर मातमी का पर्व मनाया जाता है। जहां जुलूस निकाला गया था।