सिवनी मालवा: कांग्रेस की बाबरी ग्राम स्थित मां नर्मदा तट से 'किसान अधिकार यात्रा' शुरू, हर गांव तक पहुंचेगी मुहिम
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे सिवनी मालवा तहसील के ग्राम बाबरी स्थित मां नर्मदा तट से 'किसान अधिकार यात्रा' का शुभारंभ किया। यात्रा की शुरुआत मां नर्मदा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ की गई। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह यात्रा सिवनी मालवा तहसील के प्रत्येक गांव तक पहुंचेगी। इसका उद्देश्य किसानों की समस्याओं को लेकर जनजागरण करना है।