धौलपुर: छात्राओं ने छात्रावास की कई समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, समस्या समाधान की मांग की
हाउसिंग बोर्ड में स्थित राजकीय कन्या छात्रावास की छात्राएं बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। छात्रावास में शौचालय की टंकी का पाइप टूट चुका है, जिससे केवल एक दो ही शौचालय कार्यरत हैं। जल आपूर्ति बाधित होने के कारण छात्राओं को रस्सी से बाल्टी बाँधकर पानी के टैंकर से पानी निकालना पड़ रहा है। ऐसी अन्य कई सारी समस्याओं को लेकर छात्राओं