लखनऊ : (अलीगंज) के पुरनिया इलाके में एक दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया*
आग लगते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि दुकान के ऊपर कोचिंग संचालित हो रही थी, जहां मौजूद छात्र-छात्राएं आग और धुएं के बीच फंस गए।
जान बचाने के लिए कई लोगों को छज्जों और छतों से कूदना पड़ा। आग की लपटों और घने धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है।