औरैया: ककोर मुख्यालय पर जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी बोले अवैध अतिक्रमण व अवैध कब्जों को पूरी तरह से करेंगे समाप्त
ककोर मुख्यालय पर जिला अधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब तक जनपद में व्याप्त अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को पूरी तरह से नहीं हटा दिया जाएगा तब तक यह अभियान चलाया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि माह नवंबर तक सभी स्थान से अवैध अतिक्रमण एवं अवैध कब्जों को लगभग हटा दिया जाएगा।