औरैया: फफूंद क्षेत्र के डिल्हा गांव में दबिश देने गई थाना अयाना के पुलिस टीम द्वारा गाली गलौज करने के मामले में मुकदमा दर्ज-CO
थाना फफूंद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डिल्हा में दबिश देने गये थाना अयाना के पुलिस टीम द्वारा अभद्र व्यवहार करने वह गाली गलौज देने के मामले में सपा के निर्देश पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।