औरैया: दिबियापुर थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के नीचे पान मसाला की दुकान किये दुकानदार ने सपा नेता पर लगाया गाली गलौज का आरोप
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के नीचे पान मसाला की दुकान किए एक दुकानदार ने सपा नेता पर पान मसाला ना देने के कारण गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। दुकानदार का कहना है कि सपा नेता द्वारा उसकी बेटी के सामने उसे गालियां दी गई। बताया कि जब उसकी बेटी ने गालियां देने से मना किया तो वह और उत्तेजित हो गया और भद्दी भद्दी गालियां देने लगा।