औरैया: कोतवाली क्षेत्र के जेसीज चौराहे के समीप स्थित काली माता मंदिर पर दूध पी रहे नंदी महाराज, भक्तों की लगी भारी भीड़
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जेसीज चौराहे पर स्थित काली माता मंदिर में भगवान भोले शंकर के मंदिर के बाहर स्थित नंदी महाराज के आज दूध पीने की खबर पाते ही लोगों की भारी भीड़ मंदिर परिसर पहुंच गई। जहां पर महिलाओं ने नंदी महाराज को दूध पिलाया। वीडियो के माध्यम से आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से महिलाएं नंदी महाराज को दूध पिलाती हुई नजर आ रही है।