रुद्रपुर के किच्छा रोड स्थित मिठाई की दुकान से ₹35000 के नगदी और सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने तहरीर के आधार पर जाँच शुरू कर दी है।