मैनपुरी: शीतला माता मंदिर के प्रांगण में सो रही मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से युवक ने की छेड़छाड़, वीडियो हुआ वायरल
मैनपुरी शहर के शीतला माता मंदिर के प्रांगण में सो रही मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ मंगलवार - बुधवार की मध्य रात्रि एक युवक अजय उर्फ पंडा निवासी ग्वालटोली द्वारा उसके निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ की गई। जिसका वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया। वहीं महिला की ओर से इसकी शिकायत थाने पर की गई। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है।