मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में स्कूल जा रही स्कूटी सवार मासूम बच्ची को डंपर ने रौंदा, सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ
कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रृंगार नगर निवासी 6 वर्षीय मासूम बच्ची अपनी बहन के साथ स्कूटी से स्कूल पढ़ने के लिए जा रही थी। तभी करहल चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर में उसे टक्कर मार दी। जिससे मासूम बच्ची की मौत हो गई तो वहीं डंपर के द्वारा स्कूटी में टक्कर मारने का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।