मैनपुरी: करहल चौराहे पर डंपर से छात्रा की मौत के मामले में सीओ सिटी ने दी जानकारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रृंगार नगर निवासी मासूम छात्रा अपनी बहन के साथ स्कूटी से स्कूल पढ़ने के लिए जा रही थी। तभी करहल चौराहा के पास तेज रफ्तार डंपर ने उसको टक्कर मार दी। जिससे छात्रा की मौत हो गई घटना को लेकर सीओ सिटी संतोष कुमार ने पूरे मामले में जानकारी दी है।