छतरपुर: ईशानगर में मोटर पंप चलाते समय करंट लगने से किसान की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ईशानगर निवासी 40 वर्षीय परसराम कुशवाहा की रविवार सुबह मोटर पंप चलाने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि सुबह करीब 6 बजे पानी निकालने के लिए मोटर पंप चालू करते समय उन्हें बिजली का करंट लगा। गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सुबह करीब 8 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी है।