दंतेवाड़ा के पांच प्रगतिशील मत्स्य पालकों को राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद में उन्नत प्रशिक्षण देगा। इस प्रशिक्षण से जिले में मत्स्य पालन की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने की उम्मीद है। चयनित किसान आधुनिक तकनीक सीखकर इसे अन्य मत्स्य पालकों के साथ साझा करेंगे।