बालाघाट: जिला अस्पताल में बुखार और उल्टी से पीड़ित 4 साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत
बालाघाट जिले के बैहर क्षेत्र अंतर्गत राजमाटोला निवासी चार वर्षीय बालिका राधिका राठौर की मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची को बुखार और उल्टी की शिकायत के बाद परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र राठौर की बेटी राधिका को दो दिन पहले बुखार आया था। परिजन उसे पहले बैहर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां सोमव