दलौदा: ग्राम झावल में चोरी के शक में युवक पकड़ा गया, ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा, जांच जारी
मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झावल में 27-28 मई की रात करीब 2 बजे चोरी की शंका में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई करने के बाद अफजलपुर पुलिस के हवाले कर दिया, जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है,