कोंडागांव: उच्च शिक्षा के विस्तार और 12 माह मेस सहायता की मांग को लेकर आदिवासी युवा छात्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन
आदिवासी युवा छात्र संगठन ने विधायक सुश्री लता उसेंडी को ज्ञापन सौंपकर शासकीय गुण्डाधुर पीजी कॉलेज में एम.एससी. बॉटनी एवं फिजिक्स की कक्षाएं शुरू करने, बी.एड. कॉलेज की स्थापना तथा आदिवासी छात्रावासों के लिए 12 माह की मेस सहायता राशि स्वीकृत करने की मांग की। संगठन का कहना है कि इन सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है