राहे: राहे के अंबाझरिया गांव के आसपास सात एकड़ पोस्ता की फसल प्रशासन ने नष्ट की
Rahe, Ranchi | Mar 1, 2024 अंबाझरिया गांव के आसपास स्थित जंगल में सात एकड़ पोस्ता की फसल शुक्रवार को प्रशासन ने नष्ट कर दी। एसएसबी 26वीं बटालियन के कमांडेंट एसडी शेरखाने के निर्देश पर 26वीं बटालियन ए कंपनी सताकी कैम्प और अनगड़ा पुलिस के संयुक्त अभियान में पोस्ता की फसल नष्ट की गई।