राहे: नगर निकाय चुनाव का मुद्दा नीलकंठ सिंह मुंडा ने झारखंड विधानसभा में उठाया
Rahe, Ranchi | Feb 29, 2024 झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने नगर निकाय चुनाव कराने से संबंधित ध्यान आकर्षण प्रस्ताव आसन्न विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष लाया। विधायक ने कहा कि अप्रैल 2023 में नगर निकाय का कार्यकाल समाप्त हो गया है। कार्यकाल समाप्त हो जाने की इतने दिनों के बाद भी चुनाव नहीं करना सरकार की मनसा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।