दमोह: “मिट्टी का सकोर – जीवन की डोर”: टीम उम्मीद ने भीषण गर्मी में बेलाताल टापू में पक्षियों के लिए लगाए सकोरे
Damoh, Damoh | May 17, 2026 दमोह भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए टीम उम्मीद ने “मिट्टी का सकोर – जीवन की डोर” अभियान शुरू किया है। रविवार को बेलाताल पार्क में पेड़ों पर मिट्टी के सकोर लटकाकर उनमें पानी भरा गया। टीम प्रमुख हरीश पटेल ने बताया कि 44-45 डिग्री तापमान में पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। 1000 सकोर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लोगो से भी लगाने अपील की।