छतरपुर: बढ़ती गर्मी जानलेवा, छतरपुर में दस दिन में तीन की मौत, बचकोमा जंगल से मिला वृद्ध का शव
छतरपुर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच छतरपुर थाना क्षेत्र के बचकोमा गांव स्थित दुमुहान जंगल से सोमवार को एक लगभग 50 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि वृद्ध की मौत भीषण गर्मी और खुले जंगल में रहने के कारण हुई है।