केकड़ी: केकड़ी में सिंधी समाज का बाल संस्कार शिविर शुरू, भाषा-संस्कृति संरक्षण पर दिया गया जोर
Kekri, Ajmer | Jun 11, 2026 सिंधी समाज मंदिर केकड़ी में सिंधी भाषा,संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण के उद्देश्य से गुरुवार को शाम 5 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए बाल संस्कार शिविर संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भाषा किसी भी समाज की पहचान और संस्कृति की आत्मा होती है।