हरदा: हरदा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महावीर जन्मकल्याणक, भव्य शोभायात्रा निकाली गई
Harda, Harda | Mar 30, 2026 हरदा में सोमवार को जैन समाज ने भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर खेड़ीपुरा स्थित प्राचीन जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शहरभर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा में पुरुष श्वेत वस्त्रों में और महिलाएं केसरिया साड़ियों में नजर आईं, जिससे पूरा माहौल धार्मिक रंग में रंग गया।