कौशाम्बी जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में सोमवार को लगभग 4 बजे मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में सोशल सेक्टर से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने विभागवार प्रगति का जायजा लेते हुए अफसरों को लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।