मुज़फ्फरनगर: दहेज की बलि चढ़ी गर्भवती बहू, 5 माह की विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता बोले- 'जहर पिलाकर मार डाला'
मुजफ्फरनगर के खतौली में पांच माह की गर्भवती विवाहिता शालू की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के पिता ने पति समेत सात ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जबरन जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। कार्रवाई न होने से नाराज परिजन और ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।