लोहरदगा: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के एसपी हारिस बिन जमां ने किया झंडोतोलन
लोहरदगा। जिले के वीर बुधु भगत परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने झंडोतोलन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने जो नियम बनाए हैं वह आगे भी रहेगा, जो उनकी सोच थी वह कई वर्षों के बाद की थी। हम सब लोगों ने काफी तरक्की की है।