लोहरदगा: समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए टाना भगत
भारत की आजादी और देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले टाना भगत गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर पहुंचकर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर पारंपरिक वेशभूषा और घंट, बाजे के साथ टाना भगतों ने झंडोत्तोलन कर महात्मा गांधी अमर रहें और भारत माता की जय के नारे भी लगाए।