लोहरदगा: वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव गणतंत्र दिवस समारोह में हुए शामिल, बीएस कॉलेज स्टेडियम में किया झंडोत्तोलन
जिले के बीएस कॉलेज स्टेडियम में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने शामिल होकर झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर मंत्री और एसपी ने परेड का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन की ओर से कई विभागों के द्वारा झांकियां भी निकाली गई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।