BAGHPAT DESK : बागपत। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर आस्था और मातृभक्ति का अनूठा उदाहरण सामने आया है। जनपद बागपत के गौरव भोला अपनी मां की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए हरिद्वार से 71 लीटर गंगाजल कांवड़ में लेकर पैदल बागपत के लिए रवाना हुए हैं।
करीब 250 किलोमीटर की इस कठिन पैदल यात्रा में गौरव भोला अपने कंधों पर 71 लीटर गंगाजल लेकर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उनकी यह यात्रा श्रद्धा, संकल्प और मातृभक्ति का प्रतीक बन गई है।
रास्ते में श्रद्धालु और स्थानीय लोग गौरव भोला के इस अद्भुत संकल्प की सराहना कर रहे हैं। बागपत पहुंचने के बाद वह भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपनी मां की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करेंगे।
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान ऐसे श्रद्धालुओं की आस्था समाज के लिए प्रेरणा का संदेश देती है, जो अपने परिवार और माता-पिता के प्रति समर्पण की मिसाल पेश करते हैं।