उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में शनिवार का दिन बेहद ही गहमा गहमी भरा रहा। पूरे दिन एक शिक्षक और शिक्षिका का विवाद हाई वोल्टेज का ड्रामा बना रहा। मालूम हो कि एक शिक्षिका ने जब अपने ही सहयोगी शिक्षक को जबरन शादी करने से मना किया तो शिक्षक ने विद्यार्थियों से भरी क्लास में उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।