पूरनपुर: जेठापुर खेत की पैमाइश न करने का आरोप लेखपाल पर, भाकियू ने विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी
पूरनपुर तहसील परिसर में गुरुवार भारतीय किसान यूनियन (भानु) के मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया, इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं की जमीन की पर अवैध कब्जे का आरोप लगाकर पैमाइश कराने की मांग की है। इसको लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया और पाँच दिनों में समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई हैं।