पीलीभीत। थाना हजारा क्षेत्र के गांव बाजारघाट निवासी शीला कौर पत्नी सरवन सिंह ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी लगभग 14 वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो नाबालिग बच्चे हैं। आरोप है कि जमीन हड़पने की नीयत से पति के भाई गोविंद सिंह, सास संतोष कौर और देवरानी परमजीत कौर आए दिन झगड़ा करते हैं।