पीलीभीत: विधुत उपखंड कार्यालय में अधिवक्ता और विद्युत कर्मी के विवाद का पटाक्षेप, पंचायत के बाद हुआ समझौता
पूरनपुर विधुत उपखंड कार्यालय में अधिवक्ता और विद्युत विभाग के कर्मी के बीच हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया था, जिसके बाद नाराज विधुत कर्मीयों ने नगर व देहांत की विधुत सप्लाई ठप कर दी थी। तहसील परिसर में घंटों चली पंचायत के बाद मंगलवार शाम करीब पाँच बजे दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।