पीलीभीत: सेहरामऊ पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन,थाना सेहरामऊ पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर मंगलवार दोपहर तीन बजे जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर 2025 को ग्राम मुरादपुरमाती निवासी सोनू पुत्र सालिकराम की दुकान से एम्पलीफायर और बैट्री चोरी हो गई थी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।