पीलीभीत: रमनगरा में विश्व हिंदू परिषद ने बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिहाद का पुतला फूंका
पीलीभीत के रमनगरा में बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद इस्लामी गतिविधियों में कथित रूप से हो रही वृद्धि और हिंदू समुदाय पर बढ़ते हमलों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मंगलवार दोपहर दो बजे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की और बांग्लादेश में जिहादी हिंसा के प्रतीकात्मक विरोध में पुतला दहन किया।