प्रतापपुर: ग्राम गोविंदपुर में कृषि कार्य के दौरान पंप लगाते समय करंट से वार्ड पंच की मौत, नवरात्र में पसरा मातम
ग्राम पंचायत गोविंदपुर में आज सुबह 5:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव में नवरात्र का माहौल चल रहा था, इसी बीच करंट लगने से गोविंदपुर के वार्ड पंच लालधारी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह साढ़े पांच बजे वार्ड पंच लालधारी कृषि कार्य के लिए खेत में पंप लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।