कैराना: कैराना कोतवाली में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सड़क हादसे में तीन लोग हुए घायल
Kairana, Shamli | Jun 21, 2026 कैराना कोतवाली में ग्राम ऊंचागांव निवासी वंश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि बीते शनिवार दोपहर करीब तीन बजे उसके पिता रविन्द्र बाइक से अपने साथी विनोद व पप्पन के साथ झाड़खेड़ी की ओर जा रहे थे। तभी झाड़खेड़ी स्कूल के निकट पहुंचे, तो आगे चल रही कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बाइक कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए।