बिंदकी: भवानीपुर के समीप ऑटो की टक्कर से मां-बेटा घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी के भवानीपुर गांव के समीप सोमवार को दिन में 11:30 बजे ऑटो की टक्कर से बाइक सवार अरविंद उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र राम गुलाम तथा उसकी मां बुधिया देवी निवासी गण ग्राम तेंदुली कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मां बेटा ललौली थाना क्षेत्र के किछौछा गांव से वापस लौट रहे थे।