हरदा में सोमवार शाम 5:30 बजे छीपानेर रोड स्थित स्वागत गेट के पास एक युवक को चाकू मार दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर किया गया है।पुलिस ने बताया, विकास नगर निवासी विशाल पिता संतोष अंकले (23) पुताई का काम करता है।